
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : तेतुलडांगा में पेयजल संकट पर राहत, पार्षद के पहल पर टैंकर से शुरू हुई जल आपूर्ति
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-एक में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर पार्षद बनमाली दास ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन के माध्यम से वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. पार्षद ने बताया कि वार्ड के कई क्षेत्रों में लंबे समय से विकास कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने विभिन्न स्थानों पर वार्ड विकास भवन के निर्माण की मांग उठाई है, ताकि स्थानीय स्तर पर सुविधाओं का विस्तार हो सके. साथ ही जर्जर सड़कों की जगह पीसीसी सड़क निर्माण कराने की जरूरत पर जोर दिया गया है.
मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए पेबर्स ब्लॉक लगाने तथा नाली निर्माण कर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग भी शामिल है. इसके अलावा वार्ड में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई गई है.
पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आम जनता की परेशानियां और बढ़ सकती हैं. उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द पहल करते हुए सभी आवश्यक विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की मांग की है.
