तेतुलडांगा में पेयजल संकट पर राहत, पार्षद के पहल पर टैंकर से शुरू हुई जल आपूर्ति

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : चित्रकला मंदिर में आयोजित कराटे कैंप में बच्चों को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक अंतर्गत तेतुलडांगा में लंबे समय से जारी पेयजल संकट के बीच अब राहत की शुरुआत हो गई है. स्थानीय पार्षद बनमाली दास की पहल पर ग्रामीणों को टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिलने लगी है.

पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में बोरिंग की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों को दूर-दराज क्षेत्रों तक जाना पड़ता था.

उन्होंने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम को आवेदन सौंपा गया है, ताकि जल्द से जल्द बोरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और नियमित जल आपूर्ति बहाल हो सके.

पार्षद ने कहा कि जब तक स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक टैंकर के माध्यम से नियमित रूप से जल आपूर्ति जारी रखी जाएगी. फिलहाल गांव में टैंकर से पानी वितरण शुरू कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में संतोष का माहौल है और लोगों को राहत महसूस हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!