
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : वन भूमि पर चला बुलडोजर, वोनडीह में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान
इसे भी पढ़े : ओलचिकी जयंती पर गम्हरिया में सांस्कृतिक जागरण का महाआयोजन, भाषा-संस्कृति बचाने का लिया संकल्प
इसे भी पढ़े : वज्रपात का कहर: पिंड्राबेड़ा में किसान की दुधारू गाय की मौत, हजारों की क्षति
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के कृष्णापुर-वोनडीह स्थित जायसवाल स्टील कंपनी में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना उस समय हुई जब मजदूर कंपनी के पुराने शेड की मरम्मत का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान जर्जर लोहे का एंगल अचानक टूट गया, जिससे दो मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े.
नीचे काम कर रहे दो अन्य मजदूर भी उनकी चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए गंगोत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
मृतकों की पहचान लखींद्र तियू (28) और रामू मुर्मू (30) के रूप में हुई है. दोनों सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नीलडुंगरी के रहने वाले थे. रामू मुर्मू अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जबकि लखींद्र तियू के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.
घायलों में ठाकुर बेसरा और रंजीत जेना शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
मौके पर पहुंचे समाजसेवी रविंद्र बास्के और दुर्गा सिंह मुंडा ने इस घटना को सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का परिणाम बताया. उनका कहना है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था. न तो सुरक्षा जाली लगाई गई थी और न ही जर्जर संरचना की ठीक से जांच की गई थी.
घटना के बाद कंपनी प्रबंधन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है. परिजनों ने मृतकों के लिए उचित मुआवजा और घायलों के समुचित इलाज की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
