
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : ऊषा मोड़ हाइमास्ट लाइट क्षति मामले में वाहन की पहचान, मुखिया ने दर्ज करायी प्राथमिकी
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव बांकिम चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर अमृत योजना के अंतर्गत लंबित जलमीनार निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है.
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या दो एवं तीन में लंबे समय से पेयजल संकट की गंभीर समस्या बनी हुई है. क्षेत्र के लोगों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अमृत योजना के तहत जलमीनार निर्माण के लिए बोरिंग का कार्य कराया गया था, लेकिन दोनों एचवाईडीटी (हाई यील्ड ड्रिल ट्यूबवेल) विफल हो जाने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका. इसके अलावा चयनित स्थल पर कुछ लोगों के विरोध के चलते भी जलमीनार निर्माण बाधित रहा.
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा अब तक किसी वैकल्पिक स्थल का चयन नहीं किया गया है और न ही निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में ठोस पहल की गई है. इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भीषण पेयजल संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है.
झामुमो नेताओं ने उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप कर वैकल्पिक स्थल का चयन करते हुए जलमीनार निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि वार्ड संख्या दो एवं तीन के निवासियों को पेयजल समस्या से राहत मिल सके.
