
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : अमृत योजना की लंबित जलमीनार निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
इसे भी पढ़े : ऊषा मोड़ हाइमास्ट लाइट क्षति मामले में वाहन की पहचान, मुखिया ने दर्ज करायी प्राथमिकी
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन तीन जून को सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन को लेकर पार्टी संगठन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा सांसद जोबा मांझी, विधायक सविता महतो तथा विधायक दशरथ गागराई भी सम्मेलन में शामिल होंगे.
उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सक्रिय करना है.
इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और बूथ प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
जिलाध्यक्ष ने सभी बूथ, पंचायत, प्रखंड, नगर एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.
