तेज आंधी का कहर: जोजोडीह में सोलर जलमीनार गिरा, बाल-बाल बचे लोग

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : आदित्यपुर में बड़ा हादसा: शेड मरम्मत के दौरान गिरे मजदूर, दो की मौत, दो गंभीर

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या नौ अंतर्गत जोजोडीह में तेज आंधी के कारण सोलर संचालित जलमीनार गिर गया. घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी काफी तेज थी. इसी दौरान जलमीनार का ढांचा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. जलमीनार गिरने से गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है. इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलमीनार की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है. ताकि पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके.

वहीं नवागढ़ पंचायत के महतानडीह में भी आंधी का असर देखा गया. तेज हवा के कारण एक पेड़ की टहनी सड़क के बीच गिर गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया.

सूचना मिलने पर झामुमो प्रखंड सह सचिव मंगल माझी के प्रयास से स्थानीय ग्रामीणों ने टहनी को हटाया. इसके बाद आवागमन फिर से सुचारू हो सका. हालांकि क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़े : वन भूमि पर चला बुलडोजर, वोनडीह में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!