
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : बूथ स्तर तक संगठन सशक्त बनाने पर होगा मंथन, तीन जून को सरायकेला में झामुमो का जिला स्तरीय सम्मेलन
इसे भी पढ़े : अमृत योजना की लंबित जलमीनार निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
इसे भी पढ़े : ऊषा मोड़ हाइमास्ट लाइट क्षति मामले में वाहन की पहचान, मुखिया ने दर्ज करायी प्राथमिकी
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. बोड़ पीड़ पारगना राजेश टुडू को निष्कासित किए जाने के निर्णय के विरोध में गम्हरिया प्रखंड के माझी बाबा एवं स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही है. इस मुद्दे को लेकर विभिन्न गांवों के माझी बाबा और स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों की आपातकालीन बैठक कालिकापुर जाहेरथान स्थित नायके ओड़ा में कारजी बाबा लाश्कर टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई.
बैठक में पारगना राजेश टुडू के निष्कासन संबंधी निर्णय को एकतरफा बताते हुए इसका विरोध किया गया. प्रतिनिधियों ने कहा कि बिना उचित कारण के लिया गया यह फैसला समाज और स्वशासन व्यवस्था की परंपराओं के अनुरूप नहीं है.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निष्कासन के फैसले के विरोध में आगामी सात जून को सुरूपडीह गांव में माझी बाबा एवं स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों का महाजुटान आयोजित किया जाएगा.
इसके पूर्व देश पारगना फकीर मोहन टुडू को पूरे मामले से अवगत कराते हुए हस्तक्षेप करने की अपील की जाएगी. साथ ही उन्हें महाजुटान में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया जाएगा.
अध्यक्षता कर रहे कारजी बाबा लाश्कर टुडू ने कहा कि स्वशासन व्यवस्था के कुछ लोग निजी स्वार्थ के तहत बोड़ पीड़ पारगना को निष्कासित कर मोड़े माझी द्वारा संचालन का निर्णय लेने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वशासन व्यवस्था में इस प्रकार की कोई मान्य प्रक्रिया नहीं है.
यह कदम समाज को कमजोर करने और सामाजिक एकता को प्रभावित करने का प्रयास है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा.
बैठक में पारगना राजेश टुडू, पूर्व पारगना नंदलाल टुडू, नायके बाबा प्रवीण सोरेन, धरमू माझी, मुंशी हांसदा, बाबूराम मार्डी, शंकर मार्डी, राम हांसदा सहित कई स्वशासन प्रतिनिधि उपस्थित थे.
