मजदूर दिवस पर गम्हरिया में बीकेएमएस का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हक की लड़ाई का संकल्प

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गम्हरिया व नीमडीह में लगा विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों को अधिकारों व योजनाओं की दी गई जानकारी

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ द्वारा टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित बिको मोड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूर भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर नेता रतिलाल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई. इस दौरान उपस्थित मजदूरों ने एकजुट होकर जोरदार नारे लगाए और उनके संघर्षों को याद किया.

इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत संचालन प्रारंभ हुआ. मजदूर साथियों को सम्मानित किया गया तथा उनके अधिकार, एकता और संघर्ष की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग देश की रीढ़ है और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहना बेहद जरूरी है.

इस अवसर पर मजदूरों के बीच चना और शरबत का वितरण किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारा और एकता का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्हान क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई, उमेश महतो, रूपेश गोराई, रोहित प्रधान, बाबू महतो, लक्ष्मण महतो, मनोज महानता, राजू महतो, राज महतो सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में सभी मजदूरों ने एकजुट होकर अपने हक और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया. बीकेएमएस ने भविष्य में भी मजदूर हितों के लिए इस तरह के आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!