
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : केपीएस गेट के पास स्कूल बस का कहर, ऑटो और कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीमडीह प्रखंड के सिरका ग्राम में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, लेबर हेल्पलाइन नंबर तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने नालसा एवं झालसा की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर श्रमिक जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

इस दौरान श्रमिकों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं एवं जागरूकता पर्चियों का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम में पीएलवी स्नेहलता महतो, सुकरंजन कुमार, अम्बुज गोप, उषा कालिन्दी, सुरज कालिन्दी, मानसी कालिन्दी एवं राहुल कालिन्दी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.


वहीं, गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक में भी विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां कार्यरत महिला मजदूरों को विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई. उन्हें उनके अधिकारों, लेबर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, पेंशन योजना तथा राशन कार्ड से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया.

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क वकील की सुविधा, लोक अदालत तथा अन्य विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई. कार्यक्रम में पीएलवी रूपाली पति ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की.

