मजदूर एकता महारैली में गूंजा हक की आवाज, मजदूर नेता रतिलाल महतो को दी श्रद्धांजलि

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : मजदूर दिवस पर गम्हरिया में बीकेएमएस का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हक की लड़ाई का संकल्प

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से मजदूर एकता महारैली का आयोजन किया गया. यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील गोराई के नेतृत्व में महारैली का शुभारंभ मिरूडीह स्थित सिदो-कान्हू चौक से हुआ.

रैली में शामिल मजदूरों ने बाइक जुलूस के रूप में आरआईटी मोड़ होते हुए मुख्य मार्ग से गम्हरिया थाना मोड़ पार कर उपरबेड़ा स्थित रतिलाल महतो प्रतिमा स्थल तक पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया.

इस दौरान यूनियन सदस्यों ने मजदूर नेता रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही मजदूरों पर हो रहे शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

मौके पर यूनियन के प्रमुख सदस्य सकला मार्डी, गणेश टुडू, सुनील हेंब्रम, मोहन मुर्मू, समीर टुडू और धनीराम बेसरा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

वहीं झामुमो युवा मोर्चा के सदस्यों ने भी जिला सचिव बबलू प्रधान के नेतृत्व में उपरबेड़ा पहुंचकर रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर स्व रतिलाल महतो के पुत्र मनोदीप महतो, अनिल सोरेन, देवाशीष प्रधान और पंकज महतो समेत अन्य युवा मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!