पीडीएस दुकान में खाद्यान्न की किल्लत उजागर, पार्षद ने जताई नाराजगी

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण, पार्षद बनमाली दास ने अनियमितता पर दी सख्त चेतावनी

 

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक अंतर्गत आनंदपुर में संचालित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का पार्षद बनमाली दास ने निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीलर से वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. मौके पर मौजूद कार्डधारियों से भी खाद्यान्न वितरण की स्थिति के बारे में पूछताछ की.
जांच के क्रम में डीलर ने बताया कि अप्रैल माह समाप्ति की ओर है. इसके बावजूद अब तक पूरा खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया है.

खाद्यान्न की आपूर्ति अधूरी रहने के कारण शत-प्रतिशत वितरण संभव नहीं हो पा रहा है. इससे लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पार्षद बनमाली दास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने शीघ्र पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि सभी कार्डधारियों को समय पर उनका हक मिल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!