
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : आंधी-पानी का कहर, जेएलकेएम नेता सुभाष महतो का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के पातड़ी गांव में मंगलवार को सड़क निर्माण के नए रूट के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया.
ग्रामीणों ने बताया कि हेंसल से आरआईटी आदित्यपुर तक बनने वाली सड़क के लिए पहले से मौजूद सीधे मार्ग के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया गया था. इसके तहत गांव में मापी भी की गई थी.
इसके बावजूद अब जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में पुराने मार्ग को छोड़कर सड़क को नए रूट से बनाने की बात कही गई है. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्तमान सड़क सीधी, सुगम और वर्षों से आवागमन का मुख्य साधन रही है. वहीं नए रूट में दो से तीन खतरनाक मोड़ बनाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस कारण के सड़क को डायवर्ट किया जा रहा है. साथ ही नए रूट के कारण कई लोगों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में आ रही है, जिससे उन्हें नुकसान होगा. इससे पहले भी ग्रामीण उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पुराने मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर चुके हैं. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा नए रूट पर काम शुरू करने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है.
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय में बदलाव नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. ग्रामीणों की मांग है कि जनहित को देखते हुए पुराने सीधे मार्ग को ही प्राथमिकता दी जाए, ताकि अनावश्यक मोड़ और दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
प्रदर्शन में जगदीश महतो, राजेंद्र प्रधान, शिवशंकर प्रधान, कमल प्रधान, लालमोहन महतो, निर्मला प्रधान, मंजू महतो, विमला प्रधान, मालती प्रधान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे.
