
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. मनोहरपुर थाना क्षेत्र के द्रीपशिला गांव में डोभा में डूबने से 43 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान क्रांति चम्पीया के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे महिला घर से गोबर चुनने की बात कहकर निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी.
शाम करीब पांच बजे कुछ ग्रामीणों ने डोभा में एक शव तैरता हुआ देखा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर घर ले आये.
स्थानीय लोगों के सुझाव पर परिजन शाम करीब साढ़े सात बजे महिला को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका के पति सोमाय चम्पीया ने बताया कि उनकी पत्नी मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वह डोभा में गिर गई होगी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
