आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, न्याय के लिए भटक रहे डॉक्टर महतो

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-तीन अंतर्गत कृष्णापुर स्थित मधु इंडस्ट्रीज की जमीन पर हुए अतिक्रमण का मामला प्रशासनिक आदेश के बावजूद अब तक नहीं सुलझ पाया है.

इसको लेकर पीड़ित डॉक्टर महतो न्याय के लिए लगातार विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. बताया गया है कि उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है.

अतिक्रमण हटाने को लेकर पीड़ित द्वारा जियाडा समेत जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगायी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए करीब सात माह पूर्व एसडीओ कार्यालय द्वारा जियाडा और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जमीन को कब्जामुक्त कराने का निर्देश दिया गया था.

पीड़ित डॉक्टर महतो ने बताया कि एसडीओ कार्यालय से करीब दस अतिक्रमणकारियों के नाम नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का आदेश भी दिया गया था.

इसके बावजूद आज तक न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण अतिक्रमणकारी खुलेआम जमीन पर काबिज हैं.

इससे उन्हें लगातार आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!