
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंड्राबेड़ा मोड़ पर शनिवार को इंसानियत की एक मिसाल देखने को मिली. जहां एक छह वर्षीय मासूम बच्ची भटकते हुए पहुंच गई.
लावारिस हालत में इधर-उधर घूमती बच्ची को देखकर स्थानीय लोगों का दिल पसीज गया और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रापचा पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी को दी.
सूचना मिलते ही मुखिया सुकमति मार्डी मौके पर पहुंचीं और बच्ची को अपने स्नेहिल साए में लिया. उन्होंने बच्ची से उसके घर और परिजनों के बारे में पूछने की कोशिश की, लेकिन मासूम अपनी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बता सकी. बच्ची की मासूमियत और बेबसी ने वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर दीं.
बच्ची ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है और उसकी मां भी उसे छोड़कर कहीं चली गई है. उसने घर लौटने से भी इनकार कर दिया, जिससे उसकी हालत और भी संवेदनशील हो गई.
ऐसी परिस्थिति में मुखिया सुकमति मार्डी ने न सिर्फ संवेदनशीलता दिखाई, बल्कि तुरंत कांड्रा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके साथ ही उन्होंने बच्ची को अपने संरक्षण में रख लिया और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाई.
मुखिया ने स्पष्ट किया कि जब तक बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल जाता, तब तक उसे सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण में रखा जाएगा. साथ ही, परिजनों के मिलने पर उचित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही बच्ची को सौंपा जाएगा.
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज भी समाज में इंसानियत जिंदा है. जहां एक मासूम को अपनों का सहारा नहीं मिला, वहां एक जनप्रतिनिधि ने उसे मां जैसा प्यार और सुरक्षा देने का जिम्मा उठाया.
