बिरसा चौक में लो वोल्टेज की समस्या खत्म, पार्षद की पहल से दो सौ केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन , लगाये गये दस पोल तथा नये तार

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित बिरसा चौक में वर्षों से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया गया है.
शुक्रवार को पार्षद धनंजय गुप्ता की पहल पर यहां नए दो सौ केवीए ट्रांसफॉर्मर, दस विद्युत पोल और नई तार का उद्घाटन किया गया.

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या को लेकर परेशानी झेली थी, जिससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे थे.

पार्षद धनंजय गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. नए ट्रांसफॉर्मर के लगने से अब बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

इस अवसर पर शिव कुमार, अरुण दास, रमेश गुप्ता, मनोज प्रमाणिक, असित दास, विजय मंडल, सुभाष दास, सरोज प्रमाणिक, विनय मंडल और अरुण केडिया समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!