सुकर पालन योजना के नाम पर ठगी का प्रयास, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई सतर्कता, जिला पशुपालन पदाधिकारी से शिकायत

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सुकर पालन योजना अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाने तथा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगों द्वारा लाभुकों से ठगी करने के प्रयास किया जा रहा है.

इस दौरान ठगों का चाल उस वक्त उलटा पड़ गया, जब उनके द्वारा गम्हरिया के दो जनप्रतिनिधि राम हांसदा व सोखेन हेंब्रम को अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया गया.

इस दौरान ठग ने लगातार कई बार कॉल करके अपने आप को पशुपालन पदाधिकारी बताते हुए योजना का लाभ दिलाने के लिए 5200 रुपये भेजने को कहा गया.

जब राम हांसदा को ठग द्वारा फंसाने का प्रयास किये जाने का आभाष हुआ तो उनके द्वारा ठग को कॉल के माध्याम से उलझाकर रखा गया.

इस दौरान ठग द्वारा राशि भेजने के लिए क्यूआर कोड भी भेजा गया. इसके बाद राम हांसदा ने इसकी जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी को देते हुए मामले से अवगत कराया गया. इस दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी ने वैसे लोगों के चंगूल में नहीं फंसने की जानकारी दी गयी.

मामला यहीं शांत नहीं हुआ. मामले का उजागर होने के बाद भी ठग द्वारा किसान सह पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम कॉल कर पैसे भेजने को कहा गया. इस दौरान उन्होंने ठग की जमकर क्लास ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!