
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत अंतर्गत पदमपुर में वेज मार्ट निर्माण के प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है.
प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किसान, पूर्व मुखिया व पूर्व पंचायत समिति सदस्य तथा किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोखेन हेंब्रम ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त किया है.
उन्होंने कहा कि यदि वेज मार्ट का निर्माण होता है, तो इससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे न केवल कृषि उत्पादों के विपणन में सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.
उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों का भी कृषि के प्रति रुझान बढ़ेगा, जो वर्तमान में इससे दूर होते जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि वेज मार्ट बनने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
साथ ही स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. सोखेन हेंब्रम ने इस पहल के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस योजना को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा.
