
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा तालाब में निर्मित सोलर संचालित सिंचाई पंप को गांव के किसानों को समर्पित कर दिया गया. इस दौरान पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी ने सिंचाई पंप का विधिवत उद्घाटन किया.
इस पहल से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है, क्योंकि अब उन्हें सिंचाई के लिए पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.
इस मौके पर नायके बाबा घासीराम मार्डी, उदय मार्डी, गोरखा हेंब्रम, पवन चंद्र हांसदा, सुजान हांसदा, सालखन हांसदा, सुंदर हांसदा, ऊषा हेंब्रम, प्रतिमा हांसदा, पनसोरी हेंब्रम, दुलारी बेसरा, कविता हांसदा, रेणुका मार्डी समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
किसानों के लिए वरदान साबित होगा पंप : मुखिया
उद्घाटन के दौरान मुखिया सुकमति मार्डी ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से स्थापित यह सोलर पंप गांव के किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.
इस पंप के माध्यम से करीब दो सौ एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई संभव हो सकेगी, जिससे लगभग 50 से अधिक किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे. उन्होंने कहा कि अब किसानों को बारिश पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे साल भर खेती कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे.
पर्यावरण के अनुकूल और किफायती व्यवस्था
बताया गया कि यह सोलर संचालित पंप न केवल आधुनिक तकनीक का उदाहरण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.
सौर ऊर्जा से संचालित होने के कारण इसमें डीजल या बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे किसानों की लागत कम होगी और प्रदूषण भी नहीं फैलेगा. इस व्यवस्था से लंबे समय तक बिना अधिक खर्च के सिंचाई सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे खेती को स्थायी आधार मिलेगा.
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते किसान
इस पहल से गांव के किसानों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी. नियमित सिंचाई की सुविधा मिलने से वे फसलों की विविधता बढ़ा सकेंगे और बेहतर उत्पादन कर सकेंगे.
इससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है. मौक् पर उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.
