औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़क व खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत को लेकर जियाडा को ज्ञापन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर जनअधिकार बचाओ संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन सौंपा.

मोर्चा के संयोजक रवींद्र बास्के के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई.

ज्ञापन में बताया गया कि आरआईटी मोड़ से मिरूडीह तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

इसके साथ ही उक्त मार्ग पर कई जगहों की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं. रात के समय अंधेरा रहने के कारण न सिर्फ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, बल्कि असामाजिक गतिविधियों की भी आशंका बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

प्रतिनिधिमंडल में देवेन लोहार, बलराम हेंब्रम, राजु मुखी सहित अन्य सदस्य शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!