तिरीलडीह बैष्टमडीह में आयोजित हरिकीर्तन में लगाये गये देवसभा प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षक का केंद्र

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ पंचायत अंतर्गत तिरीलडीह बैष्टमडीह में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन के दौरान अनुष्ठान स्थल पर आयोजकों द्वारा लगाई गई देवसभा प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

प्रदर्शनी में विभिन्न देवी-देवताओं की कथाओं को प्रतिमाओं के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे श्रद्धालु पौराणिक प्रसंगों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं.

मुखिया संध्या रानी सरदार ने बताया कि अनुष्ठान का समापन गुरुवार को धूलट, नाम भंग एवं भोग वितरण के साथ किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस अनुष्ठान में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से छह कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है.

इनमें बालिका संप्रदाय शीतल मंडल, खगेंद्र नाथ महतो, अश्विनी कुमार महतो, निताई चंद्र महतो, भुसेल दत्त तथा दुर्लभ महतो की कीर्तन मंडलियां शामिल हैं.

अनुष्ठान का संचालन पुजारी हरेकृष्ण महापात्रा, विश्वजीत दास, शरत दास, प्रशांत दास, नरेन दास, अजय प्रधान, पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर एवं वार्ड सदस्य दिलीप गोप समेत अन्य लोगों के देखरेख में किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!