
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत का पदमपुर गांव में जल्द ही आधुनिक वेज मार्ट (सब्जी बाजार) और आकर्षक टॉय सेंटर (खिलौना केंद्र) का निर्माण किया जायेगा. इस महत्वाकांक्षी योजना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है.
डीएमएफटी के सहयोग से होगी परियोजना
प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पदमपुर के खाता संख्या 77, प्लॉट संख्या 313 में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के सहयोग से इस परियोजना को प्रस्तावित किया गया है. यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है.
किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ
वेज मार्ट के निर्माण से स्थानीय किसानों और सब्जी विक्रेताओं को एक सुव्यवस्थित और स्थायी बाजार उपलब्ध होगा. इससे उन्हें अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी. साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की संभावना है.
बच्चों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र
टॉय सेंटर बच्चों के लिए मनोरंजन और सीखने का एक नया ठिकाना बनेगा. यहां बच्चों को खेल-खेल में सीखने और समय बिताने का बेहतर माहौल मिलेगा, जिससे उनके मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी.
ग्रामसभा में पारित करने का निर्देश
योजना का क्रियान्वय के लिए ग्राम प्रधान को शीघ्र ग्रामसभा आयोजित कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है, ताकि निर्माण कार्य बिना विलंब के शुरू हो सके. ग्रामसभा के माध्यम से स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जायेगी, जिससे योजना और अधिक प्रभावी बन सके.
पदमपुर बनेगा विकास का मॉडल
ग्रामीणों का मानना है कि यह पहल पदमपुर को एक नई पहचान दिलायेगी. साथ ही यह आसपास के गांवों के लिए भी एक आदर्श विकास मॉडल के रूप में उभरेगा. आने वाले समय में यह परियोजना गांव के सामाजिक और आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगी.
