
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड में अब जेंडर संसाधन केंद्र के माध्यम से घरेलू एवं सामाजिक हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है.
इसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें विभिन्न आजीविका के अवसरों से जोड़ने का कार्य किया जायेगा.
जेएसएलपीएस की ओर से शुरू की गयी इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं को न केवल न्याय मिलने की उम्मीद जगी है, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी सशक्त पहचान भी स्थापित कर सकेंगी.
रापचा सीएलएफ भवन में हुआ जेंडर संसाधन केंद्र उद्घाटन
अभियान को सफल बनाने के लिए जेंडर संसाधन केंद्र का औपचारिक उद्घाटन रापचा सीएलएफ भवन में किया गया. केंद्र का उद्घाटन बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी ने किया. इस केंद्र का संचालन नोडल सीएलएफ रापचा आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा किया जायेगा.
न्याय के लिए बनेगी मजबूत व्यवस्था
महिलाओं को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत जेंडर संसाधन केंद्र के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है.
इसके साथ ही प्रखंड के सभी पंचायतों में जेंडर सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों की नियुक्ति भी की गई है.
सलाहकार समिति में कई विभागों की भागीदारी
जेएसएलपीएस के बीपीएम छोटू मुर्मू ने बताया कि गठित सलाहकार समिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अध्यक्ष तथा जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को समन्वयक बनाया गया है.
इसके अलावा प्रखंड प्रमुख गम्हरिया, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, थाना प्रभारी गम्हरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियर एवं अधिवक्ता, प्रादन संस्था के प्रतिनिधि तथा सभी सीएलएफ के दो-दो प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.
