
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा स्थित सिदू कान्हू आर्चरी सेंटर की तीरंदाज बाहा बेसरा ने आंध्रप्रदेश के बुंटूर में 26 से 29 मार्च तक आयोजित मिनी सबजूनियर आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर पदक अपने नाम किये.
उनकी इस उपलब्धि से सरायकेला-खरसावां जिले के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन हुआ है. चैंपियनशिप से सोमवार को लौटने पर पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बाहा बेसरा और उनके साथी तीरंदाज कान्हू मार्डी का जोरदार स्वागत किया गया.
स्थानीय ग्रामीणों व खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. सम्मानित करने वालों में गुरूचरण मार्डी, लखन बेसरा, राजा मार्डी, आसित चंद्र हांसदा, विशाल मुर्मू, मंजू सोरेन, साकरी मार्डी, उपलबाहा मार्डी आदि शामिल थे.
कोच प्रेमचंद मार्डी ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए केंद्र से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिसमें बाहा और कान्हू शामिल हुए. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाहा बेसरा ने 20 मीटर व ओलंपिक राउंड में दो सिल्वर पदक प्राप्त किया.
