
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गायत्री प्रज्ञा पीठ जयकान में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भक्ति एवं श्रद्धा के साथ किया गया.
पूरे दिन परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और साधना का वातावरण बना रहा, जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम के तहत सुबह से सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग एवं व्यायाम की शुरुआत की गई. इसके पश्चात विधिवत गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की.
साथ ही कार्यकर्ता गोष्ठी, भक्ति संगीत, प्रवचन एवं दीप महायज्ञ जैसे कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया.
झामुमो जिलाध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदू महतो ने बताया कि महायज्ञ का समापन सोमवार को कलश विसर्जन एवं पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को नैतिक व आध्यात्मिक दिशा मिलती है.
