वरीष्ठ कांग्रेस नेता सुकदेव हांसदा का निधन, पार्टी का झंडा लगाकर दी गयी श्रद्धांजलि

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक अंतर्गत हथियाडीह निवासी कांग्रेस पार्टी गम्हरिया प्रखंड के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सह माझी बाबा एवं पूर्व टाटा स्टीलकर्मी सुकदेव हांसदा का निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे.

उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवांग चंद्र मुखी के नेतृत्व में कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और पार्टी का झंडा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान नेताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए शोक व्यक्त किया.

वरिष्ठ नेता देवांग चंद्र मुखी ने बताया कि सुकदेव हांसदा टाटा स्टील से सेवानिवृत्त होने के बाद कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़ गए थे और क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. रविवार सुबह गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कांग्रेस नेता आतंग मुखी, सालडीह माझी बाबा बादल हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!