
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मिराज के निर्देशानुसार आयोजित हुआ. शिविर में पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) रूपाली पति एवं मुकेश कुमार मिश्रा ने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी.
साथ ही छात्राओं को चाइल्डलाइन सेवाओं, टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, पॉक्सो एक्ट तथा बाल मजदूरी निषेध कानून के बारे में सरल और प्रभावी ढंग से समझाया.
शिविर के दौरान वक्ताओं ने बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, शोषण या आपात स्थिति में छात्राएं बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं. साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और गलत के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया.
