पंचायत क्षेत्र के लोगों का शहरी दर पर बिजली बिल लिये जाने का सालडीह गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के सालडीह गांव में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पंचायत क्षेत्र में रहने के बावजूद शहरी दर पर बिजली बिल वसूले जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया.

इसको लेकर ग्रामसभा का आयोजन ग्राम प्रधान सह माझी बाबा बादल हेब्रम की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि पंचायत क्षेत्र में शहरी दर लागू करना पूरी तरह अन्याय है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ग्रामसभा में मामले पर गंभीर चर्चा के बाद चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बिजली बिल में सुधार नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

इस मौके पर ग्रामसभा नायके सुनील मुर्मू, पोराणिक बाबा शिकार टुडू, मुन्ना सोरेन, धानाय हांसदा, बिदु मार्डी, लखन मार्डी, मुन्ना हेंब्रम, छोटो सोरेन, हरिदास टुडू, सोम टुडू, सिदू हेंब्रम, महावीर सोरेन, सुदाम मार्डी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!