यशपुर स्थित संजय नदी से 551 कलश यात्रा निकाल रांगामाटिया में हरि मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के चामारू पंचायत अंतर्गत रांगामाटिया गांव में श्री श्री सार्वजनिक ऊँ श्री हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय के तत्वावधान में हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई.

इस अवसर पर यशपुर स्थित संजय नदी से 551 महिला श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो संजय नदी घाट से प्रारंभ होकर रांगामाटिया स्थित मंदिर परिसर तक पहुंची.

यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों व जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया. मंदिर परिसर पहुंचने के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया.

इसके पश्चात धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. कार्यक्रम में आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!