यशपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, शिलापट्ट पर नाम छोटे अक्षर में देख भड़की जिप सदस्य

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर में करीब 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को शिलान्यास किया गया.

जिला परिषद फंड से बनने वाले इस केंद्र का शिलान्यास सांसद जोबा माझी, विधायक चंपाई सोरेन एवं जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा द्वारा किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने के कारण स्थानीय जिप सदस्य स्नेहा रानी महतो ने शिलान्यास किया.

शिलान्यास के दौरान शिलापट्ट पर जिप सदस्य का नाम छोटे अक्षरों में अंकित देख स्नेहा रानी महतो नाराज हो गयी और उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के पंचायतों के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें काफी सुविधा होगी.

कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान बैदू महतो, श्यामापद गोराई, मंगल महतो, राजेश महतो, रुद्र प्रताप महतो, धनंजय महतो, डॉक्टर महतो, गोविंद मंडल, शंभूनाथ महतो, गीता महतो, रोमोनी महतो, अनिता महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!