
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या दो को पूरे निगम क्षेत्र में आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जायेगा.
वार्डवासियों के सहयोग से इसकी पहल शीघ्र शुरू की जायेगी. यह बातें नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने धीराजगंज में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही. समारोह का आयोजन समाजसेवी देवांग चंद्र मुखी की अध्यक्षता में किया गया.
इस दौरान मेयर संजय सरदार, पार्षद सुप्रिया महतो एवं पूर्व पार्षद अभिजीत महतो का स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.
अपने संबोधन में मेयर ने कहा कि नगर निगम के सभी 35 वार्डों का विकास आगामी पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा, हालांकि वार्ड संख्या दो उनका अपना क्षेत्र होने के कारण विकास कार्यों की शुरुआत यहीं से की जायेगी.
इस अवसर पर नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षद ने बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर चैती नवरात्र के अवसर पर अखाड़ा का शुभारंभ किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.
कार्यक्रम में नंदू मुखी, नित्यानंद कालिंदी, विनोदिनी मुखी, लक्ष्मी मुखी, भाने सोरेन, निर्मल मुखी, आतंक मुखी, विमल मुखी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.
