
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के 141 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी और विधायक चंपाई सोरेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने सभी आंदोलनकारियों को माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.
इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष सह आंदोलनकारी डॉ शुभेंदू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों के लिए 16 मार्च का दिन ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि एक समय अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किया गया था. अब राज्य को संवारने और शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए फिर से जनजागरण और आंदोलन की जरूरत है.
सम्मान प्राप्त करने वालों में अमृत महतो, वीरेंद्र प्रधान, इंद्रजीत महतो, महेश्वर महतो, विकास चंद्र दास, परितोष दास, बेनी माधव महतो, उत्तम कुमार पात्रो समेत प्रखंड के कुल 141 आंदोलनकारी शामिल थे.
कार्यक्रम के पश्चात झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में पार्टी से जुड़े आंदोलनकारियों का स्वागत किया गया. साथ ही आंदोलनकारियों के बीच लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर झामुमो जिला सह सचिव जगदीश महतो, शंकर मुखी, प्यारेलाल प्रधान, राजेश गोप समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
