
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकड़ा पंचायत अंतर्गत छोटा कांकड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार तड़के एक टाटा मैजिक सवारी वाहन दीवार से टकरा गया.
बताया जाता है कि बाइक को बचाने के क्रम में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने दीवार से जा टकराया, जिससे चालक वाहन में ही फंस गया.
इसी दौरान वहां से गुजर रहे जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू कराया. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से वाहन का अगला हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला गया.
इसके बाद उसे एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया. प्रेम मार्डी ने बताया कि घायल चालक की पहचान मंगल के रूप में हुई है, जो घाघी गांव का रहने वाला बताया गया है. वहीं घटना रात करीब दो बजे की है. वाहन में केवल चालक ही सवार था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
वहीं गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पंचायत के महुलडीह शिव मंदिर के पास दो बाइक में टक्कर हो गयी. उक्त घटना में बाइक पर सवार दो महिला व एक पुरूष घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर पहुंचे झामुमो प्रखंड सचिव मंगल माझी ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया.
