
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138वें जन्म वर्ष के अवसर पर 15 मार्च को गम्हरिया स्थित रामचंद्रपुर मैदान में कृष्टि दीपा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा.
इस महोत्सव में झारखंड, बंगाल और ओड़िशा सहित विभिन्न राज्यों से करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
आयोजन को लेकर समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. मैदान में विशाल पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य मंच, भोजन वितरण स्थल, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जा रहे हैं.
महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन वितरण की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है. महोत्सव को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियों की कमान संभालते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है.
तैयारियों का जायजा लेने के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष शंभू नाथ बोस, सचिव अरुण कुमार मन्ना, सह अध्यक्ष सुबोध पोद्दार, सह सचिव नंदलाल महतो, प्रशांत कुमार, संजू दा, भास्कर शरण, मुकेश महतो, रविशंकर बनर्जी और सुभाष मजुमदार सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव की शुरुआत प्रातः 4:30 बजे नहवत और उषा कीर्तन से होगी. इसके बाद सुबह 5:54 बजे प्रातःकालीन विनती प्रार्थना एवं अमिय ग्रंथादि पाठ किया जाएगा. सुबह 7:30 बजे कल्लोवर्त (जलपान) का आयोजन रहेगा. सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संगीतांजलि एवं इष्टप्रसंग का कार्यक्रम चलेगा.
वहीं दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा (प्रसाद वितरण) की व्यवस्था की गई है. इसके बाद दोपहर 1 बजे से धर्मसभा (साधारण सभा) आयोजित होगी, जिसमें आध्यात्मिक प्रवचन और विचार-विमर्श होंगे.
कार्यक्रम का समापन संध्या 5:56 बजे संध्याकालीन विनती प्रार्थना एवं अमिय ग्रंथादि पाठ से होगा. इसके उपरांत धन्यवाद ज्ञापन के साथ महोत्सव की समाप्ति की घोषणा की जाएगी.
