
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित रोड नंबर-9, जगन्नाथपुर इलाके में जमीन व घर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार एक पक्ष की ओर से गम्हरिया रोड नंबर-9 निवासी सोनी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि रविवार को पड़ोसी दीपक कुमार अपनी मां, बहन और पत्नी के साथ उनके घर के पास पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी.
इस दौरान लोहे की रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया गया तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई. आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके गले का हार और कान की बाली भी छीन ली गई.
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दीपक सिंह ने प्राथमिकी में कहा है कि रोड नंबर-9 में उनके नए घर के निर्माण स्थल पर बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद हुआ.
इस दौरान सोनी देवी के परिवार के लोगों के साथ कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई. आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से हमला कर उनकी मां का हाथ काट दिया, जबकि उनकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आईं.
घटना में लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया गया. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है.
दोनों पक्षों ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
