वोनडीह में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में महिला संप्रदाय ने मोहा मन, पार्षद समेत कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक अंतर्गत वोनडीह आनंदपुर में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया.

अनुष्ठान का समापन सोमवार को नामभंग व धूलट कर किया गया. अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए झारखंड और पश्चिम बंगाल से छह कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें चकदा पुरूलिया से आमंत्रित भरत दास गोस्वामी का महिला संप्रदाय द्वारा प्रस्तुत कीर्तन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद बनमाली दास भी अनुष्ठान स्थल पहुंचे और भगवान के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

इस अवसर पर पूर्व पार्षद कुंती महतो और आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश्वर महतो समेत कई जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु भी शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!