
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. नीमडीह प्रखंड के पंचायत सचिवालय टेंगाडीह व बाघाडीह ग्राम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर महिलाओं और ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.
शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने उपस्थित लोगों को महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है.
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न की स्थिति में कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया.
शिविर में कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण भी किया गया.
इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो, माधुरी महतो, सुष्मिता गोपाल, बबीता गोप, ममता महतो, मंजु मंडल, बारकी महतो और कविता मंडल उपस्थित थे.
