मुड़कुम में आयोजित बुढ़ी गाड़ी नाच बना ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के मुड़कुम स्कूल मैदान में मार्शल क्लब मुड़कुम की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों ने ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया.

रविवार की शाम आमंत्रित कलाकारों द्वारा पारंपरिक बुढ़ी गाड़ी नाच प्रस्तुत किया गया, जो उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया.

कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा और प्रस्तुति ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान नृत्य, चित्रकला तथा क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया. सफल प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्शल क्लब के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!