
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गोविंदपुर (राजनगर)–गम्हरिया मुख्यमार्ग पर स्थित रायबासा रेलवे फाटक पर रेलवे द्वारा सुदृढ़ीकरण का कार्य चलाया गया. अब उक्त मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को फाटक पार करने में सुविधा होगा.
विदित हो कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क पथ होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन एवं पैदल यात्री आवागमन करते हैं.
फाटक पर पथ के समतल नहीं रहने से राहगीरों को फाटक पर पार होने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. पीडब्ल्यूआइ सुकुमार विश्वास ने बताया कि रेलवे फाटक की सतह असमान हो गई थी, जिससे खासकर दोपहिया चालकों, ऑटो एवं छोटे वाहनों को झटके लगते थे और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी.
स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत किये जाने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कार्य के तहत फाटक की सड़क को समतल किया गया तथा मजबूत सामग्री का उपयोग कर पथ को टिकाऊ बनाया बनाया गया, ताकि भविष्य में दोबारा समस्या उत्पन्न न हो.
इससे अब वाहनों का आवागमन सुचारू एवं सुरक्षित हो सकेगा. स्थानीय नागरिकों ने भी रेलवे विभाग के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी. सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
पीडब्ल्यूआइ सुकुमार विश्वास ने बताया कि पहला दिन काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से मंगलवार को भी काम जारी रहेगा. इसको लेकर सुबह दस बजे से रायबासा फाटक पर आवागमन बाधित रहेगा. इस दौरान उन्होंने राहगीरों से यशपुर रेलवे फाटक या गम्हरिया रेलवे स्टेशन होकर आवागमन करने की अपील की.
