
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (इप्टा) एवं राधेश्याम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में सर्जन, फिजिशियन, नेत्र विशेषज्ञ, पैथोलॉजी, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा कुल 365 मरीजों का नि:शुल्क जांच व उपचार किया गया.
शिविर का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार ने किया. अपने संबोधन में मेयर ने विद्यालय में वैदिक शिक्षा के अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय की प्रगति और विकास के लिए वे सदैव सहयोग को तत्पर रहेंगे.
वहीं इप्टा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद मोदी ने कहा कि विद्यालय में नामांकित छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा.
इस अवसर पर पूर्व बीसीईओ बृजेंद्र कुमार, विद्यालय के संचालक डॉ संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
