
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : बोड़ पीड़ पारगना राजेश टुडू के निष्कासन के विरोध में होगा महाजुटान, स्वशासन प्रतिनिधियों में आक्रोश
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने बुधवार को कांड्रा जंक्शन का निरीक्षण कर स्टेशन पर चल रही विकास योजनाओं एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्टेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों से डीआरएम को अवगत कराया. इस पर डीआरएम ने आश्वस्त किया कि कांड्रा स्टेशन को चक्रधरपुर मंडल का सबसे सुंदर, आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्टेशन बनाने की दिशा में रेलवे गंभीरता से कार्य कर रहा है.
उन्होंने बताया कि तीसरी एवं चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत स्टेशन का विस्तार किया जाएगा. प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा. स्टेशन परिसर में लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, ऑटो-टैक्सी स्टैंड तथा बेहतर बस संपर्क व्यवस्था विकसित करने की भी योजना है. अंडरपास निर्माण से संबंधित समस्याओं के समाधान पर भी रेलवे स्तर पर विचार किया जा रहा है.
इस दौरान स्थानीय लोगों ने कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों के ठहराव को पुनः बहाल करने की मांग उठाई. कांग्रेस नेता प्रकाश कुमार राजू ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद कुछ ट्रेनों का ठहराव बहाल हुआ है, लेकिन कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें अभी भी कांड्रा स्टेशन पर नहीं रुकती हैं. उन्होंने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की.
डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव से संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है. बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि कांड्रा स्टेशन पर अधिक ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि हो सके.
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, स्टेशन मास्टर विवेक कुमार, आरपीएफ प्रभारी अश्मित वर्मा सहित कई रेलवे अधिकारी उपस्थित थे.
