विश्व साइकिल दिवस पर भालूबासा में विधिक जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : वार्ड एक की समस्याओं पर पार्षद का प्रहार, नगर आयुक्त को सौंपा मांगों का विस्तृत ज्ञापन

इसे भी पढ़े : कांड्रा जंक्शन को मंडल का सबसे आधुनिक स्टेशन बनाने की तैयारी, डीआरएम ने विकास योजनाओं का लिया जायजा

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड के भालूबासा गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 90 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया.

पीएलवी रूपाली पति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा न्याय तक पहुंच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. उपस्थित लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों पर जागरूक करते हुए विधिक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया.

इस अवसर पर विश्व साइकिल दिवस के महत्व पर भी चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि साइकिल एक सस्ता, पर्यावरण अनुकूल और स्वास्थ्यवर्धक परिवहन साधन है. नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलती है. ग्रामीणों से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिक उपयोग का आह्वान किया गया.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विधिक जागरूकता से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!