वार्ड एक की समस्याओं पर पार्षद का प्रहार, नगर आयुक्त को सौंपा मांगों का विस्तृत ज्ञापन

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : कांड्रा जंक्शन को मंडल का सबसे आधुनिक स्टेशन बनाने की तैयारी, डीआरएम ने विकास योजनाओं का लिया जायजा

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या एक के पार्षद बनमाली दास ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं.

पार्षद ने वार्ड में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, कचरा निस्तारण के लिए पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने तथा कचरा उठाव वाहनों की नियमित तैनाती की मांग की है. उन्होंने क्षेत्र में करीब 500 नई स्ट्रीट लाइट लगाने और खराब व जर्जर लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराने की आवश्यकता भी बताई है.

ज्ञापन में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है. पार्षद ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में अब तक पेयजल पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पाइपलाइन बिछाई जाए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके.

इसके अलावा गली-मोहल्लों में सीवरेज लाइन बिछाने, घरेलू गैस पाइपलाइन सुविधा उपलब्ध कराने तथा नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग भी की गई है. बढ़ते मच्छर प्रकोप को देखते हुए नियमित फॉगिंग अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया है.

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पार्षद ने ट्रांसफार्मरों के आसपास बैरिकेडिंग कराने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे. उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जनहित में सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!