
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : विश्व साइकिल दिवस पर भालूबासा में विधिक जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार
इसे भी पढ़े : वार्ड एक की समस्याओं पर पार्षद का प्रहार, नगर आयुक्त को सौंपा मांगों का विस्तृत ज्ञापन
इसे भी पढ़े : कांड्रा जंक्शन को मंडल का सबसे आधुनिक स्टेशन बनाने की तैयारी, डीआरएम ने विकास योजनाओं का लिया जायजा

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम बुधवार को सरायकेला टाउन हॉल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया.
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में योगदान देना चाहिए.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया. साथ ही मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों के समय पर सुधार पर भी जोर दिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनसंपर्क पर आधारित होती है. उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई.
कार्यशाला में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों, नए मतदाताओं के पंजीकरण, संशोधन और विलोपन संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

इस दौरान झामुमो परिवार का विस्तार भी हुआ. आदित्यपुर के केपी सोरेन, खरसावां के बीरबल सरदार और सरायकेला की सुनिला सुतार सहित सैकड़ों समर्थकों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी नेताओं ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत किया.
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.
मौके पर सांसद जोबा माझी, विधायक सविता महतो, विधायक दशरथ गागराई, जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश महाली, सुधीर महतो, गुरुचरण किस्कू, चारु चांद किस्कू, कृष्णा बास्के, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, रानी हेम्ब्रम, ओम प्रकाश लायक सहित जिला, प्रखंड, नगर, पंचायत, बूथ समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
