रसोइया-संयोजिका संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर असमंजस, गम्हरिया प्रखंड में बेअसर रहा आंदोलन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर गम्हरिया प्रखंड में असमंजस की स्थिति बनी रही.

संघ की ओर से 19 फरवरी को राज्यभर के रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्षों का विधानसभा के समक्ष अधिकार महासभा और विशाल प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था.

हालांकि, इस कार्यक्रम और आंदोलन से गम्हरिया प्रखंड के रसोइया एवं संयोजिकाएं दूर रहीं. गुरुवार को स्कूल में कार्यरत रसोइयों ने बताया कि उन्हें हड़ताल से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

उन्हें केवल अखबार के माध्यम से हड़ताल की जानकारी प्राप्त हुई है. रसोइयों का कहना है कि स्पष्ट निर्देश या सूचना मिलने पर ही वे आंदोलन में शामिल होने पर विचार करेंगे. फिलहाल सभी विद्यालयों में कार्य सामान्य रूप से जारी है, जिससे प्रखंड में हड़ताल का कोई खास असर देखने को नहीं मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!