
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति कालिकापुर टायो गेट के सदस्यों की बैठक संथाल सरना उमूल में उपाध्यक्ष रामदास टुडू की अध्यक्षता में हुई. इसमें नये कार्यवाहक दिशोम माझी बाबा चयन करते हुए तीन दिवसीय बाहा पर्व की तैयारियों पर चर्चा की गयी.
समिति के महासचिव उदय मार्डी ने बताया कि सर्वसम्मति से मुड़कुम निवासी जोगेंद्र मार्डी को कार्यवाहक दिशोम माझी बाबा मनोनीत किया गया.
इसका समर्थन करते हुए समिति के सदस्यों द्वारा जोगेंद्र मार्डी को माला पहनाकर स्वागत किया गया. महासचिव उदय मार्डी ने बताया कि 24 फरवरी को समिति की विशेष बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें दिशोम नायके का चयन करते हुए घोषणा किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि समिति द्वारा एक, दो व तीन मार्च को बाहा पर्व का आयोजन किया जायेगा. इसमें 160 गांव से समाज के लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचालन समिति का गठन कर दायित्व सौंपा गया.
बैठक में कारजी बाबा लश्कर टुडू, कोषाध्यक्ष गोम्हा हांसदा, कृष्णा बास्के, देव मार्डी, सोनाराम मार्डी, मनोहर बेसरा, धरमू माझी, अविनाश सोरेन, शिवा हेंब्रम, सुनाराम मार्डी, भोजोहरि मार्डी, गौरीशंकर टुडू, शंकर मार्डी समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे.
