छोटा गम्हरिया में स्कूल वाहन चालक से मारपीट कर किया घायल, दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित लालटू गोराई होटल के पास छोटा गम्हरिया निवासी स्कूल वाहन चालक अमरनाथ महतो से दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया.

मामले में घायल अमरनाथ महतो द्वारा छोटा गम्हरिया निवासी देवराज महतो व बोलाइडीह निवासी चंदन डेविड के खिलाफ गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है.

घायल अमरनाथ महतो ने बताया कि 11 जनवरी की रात करीब पौने आठ बजे लालटू होटल गये थे. इसी दौरान वाहन पार्किंग को लेकर देवराज व चंदन डेविड से बहस होने लगी. इसी बीच दोनों ने अपने वाहन से रड निकालकर सिर पर हमला कर दिया.

साथ ही मारपीट भी किया गया, जिसमें अमरनाथ महतो घायल हो गया. इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

वहीं इलाज के पश्चात घायल द्वारा गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज कर गम्हरिया थाना पुलिस मंगलवार को घटनास्थल पहुंच जांच शुरू की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!