
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा-सरायकेला मुख्यमार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत गोपीनाथपुर व चाररी पहाड़ी के मध्य बुधवार की शाम ब्रेकडाउन ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उस पर सवार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतक की पहचान कोरणो कुंभकार (30) के रूप में की गयी. वहीं उसका आठ वर्षीय पुत्र घायल हो गया. मृतक नीमडीह थाना अंतर्गत गौरडीह का रहने वाला था, जो वर्तमान में बीरबांस में रह कर कंपनी में काम करता था.
घटना की सूचना पाकर तत्काल पहुंची कांड्रा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया.
जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कांड्रा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान गोपीनाथपुर व चररी पहाड़ी के मध्य पहले से ब्रेकडाउन होकर सड़क पर खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दिया. उक्त घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया.
