टायो कॉलोनी में सनकी पुत्र ने दावली से वार कर की पिता की निर्मम हत्या, गिरफ्तार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत टायो कॉलोनी परिसर स्थित टाउन ऑफिस के पास क्वार्टर संख्या जी वन/टू निवासी रामानाथ दास (55) को उसके ही इकलौते पुत्र मनसा दास ने दावली से वार कर निर्मम हत्या कर दी.

इसके बाद वह शव के पास ही बैठा रहा. घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र भी पूरी तरह से सहमा हुआ है. इसकी वजह से घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है.

घटना की सूचना पाकर पहुंचे एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि पुत्र ने अपने पिता की दावली से वार कर हत्या कर दी है.

फिलहाल आरोपी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद ही पूछताछ किया जायेगा. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद उत्पन्न हुआ होगा.

इसी बीच आवेश में आकर पुत्र ने दावली से सिर में वार कर दिया. आरोपी द्वारा अपने पिता का गुप्तांग को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!