छोटा गम्हरिया में स्वदेशी जागरण मंच का जिला सम्मेलन आयोजित, स्वदेशी अपनाने का लिया गया संकल्प

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. स्वदेशी जागरण मंच सरायकेला-खरसावां की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन में एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया.

जिला संयोजक अजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय सह पर्यावरण प्रमुख बन्दे शंकर सिंह, प्रांत विचार प्रमुख जटाशंकर पांडेय, सीबीएमडी झारखंड-बिहार प्रमुख मंजू ठाकुर, झारखंड संयोजक जेकेएम राजू, प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, विभाग संयोजक राजकुमार साह, प्रांत युवा प्रमुख पंकज सिंह ने किया.

इस दौरान लोगों से विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने तथा देसी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की गयी. सम्मेलन के दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेवारी सौंपी गयी.

इसके पश्चात अतिथियों ने अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया. इस मौके पर पर्यावरण प्रमुख रश्मि साहु, संघर्ष वाहिनी प्रमुख विवेक कुमार व बाबू मिश्रा, अमित सिंहदेव, बाबूराम मार्डी समेत इसमें नौ प्रखंडों के दो सौ स्वदेशी कार्यकर्ता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!